Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में जल्द होगी बारिश, IMD का दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में जल्द बारिश और तेज आंधी की संभावना। मौसम विभाग ने प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत।
जल्द गर्मी से मिलेगी राहत
गर्मी से परेशान लोगों को अब जल्द राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में जल्द बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। अनुमान है कि 28 मई से इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
जानें इन राज्यों का तापमान
मौसम में बदलाव के साथ भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज और वाराणसी जैसे कई शहरों में तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
28 मई से 5 जून को बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई से 5 जून के बीच देश के लगभग 80 से 90 प्रतिशत हिस्सों में प्री-मानसून बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहले से ही बारिश हो रही है।
दिल्ली में आज का मौसम
अब आने वाले दिनों में इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। 27 मई को दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना है और तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।