Afghanistan Pakistan Conflict: तालिबान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध जैसे हालात के बीच तालिबान प्रशासन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का करारा जवाब दिया है।
Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान ने दिया जवाब
तालिबान के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा काबुल और बगराम एयरबेस को निशाना बनाए जाने के बाद अफगान वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की। रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उनकी वायुसेना ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस और क्वेटा में मौजूद 12वीं कोर पर सटीक और समन्वित हवाई हमले किए।
Afghanistan Pakistan Conflict: सैन्य अड्डों को बनाया निशाना
इसके अलावा खैबर पख्तूनख्वा के मोहम्मद एजेंसी इलाके और घलानी सैन्य अड्डों को भी निशाना बनाने का दावा किया गया है। तालिबान का कहना है कि इन हमलों में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
Afghanistan Pakistan Conflict: पाकिस्तान ने नहीं दी अभी तक प्रतिक्रिया
हालांकि, पाकिस्तान की ओर से अभी तक इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे तो दोनों देशों के बीच तनाव और गहराने की आशंका है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी प्रभाव पड़ सकता है।