March News: हर महीने की तरह मार्च 2026 की शुरुआत भी आम लोगों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आ रही है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग, सिम बाइंडिंग नियम, यूपीआई पेमेंट और बैंकिंग नियमों में बदलाव की संभावना है। आइए जानते हैं 1 मार्च 2026 से क्या-क्या बदल सकता है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा की जाती है। पिछले कुछ महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में पिछले महीने करीब 49 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। मार्च में भी कीमतों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है, जिससे रसोई गैस और व्यवसायिक उपयोग करने वालों पर असर पड़ सकता है।
रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव
मार्च 2026 में भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव कर सकता है। रेलवे द्वारा नया RailOne ऐप लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस ऐप के जरिए यात्रियों को जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और लोकल यात्रा से जुड़ी सेवाएं एक ही जगह आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया और अधिक सरल हो सकती है।
सिम बाइंडिंग का नया नियम
डिजिटल फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग नियम लागू कर सकती है। इस नियम के तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स को आपके मोबाइल सिम से अनिवार्य रूप से लिंक किया जाएगा। यदि फोन से सिम कार्ड निकाला जाता है, तो ये ऐप्स स्वतः काम करना बंद कर देंगे। इसका उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी को कम करना है।
UPI पेमेंट में बढ़ेगी सुरक्षा
1 मार्च से यूपीआई ट्रांजैक्शन के नियम भी सख्त हो सकते हैं। बड़े अमाउंट के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए अब सिर्फ UPI PIN पर्याप्त नहीं होगा। बैंकों द्वारा हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया जा सकता है। इससे डिजिटल भुगतान अधिक सुरक्षित होगा।
March News: बैंकिंग नियमों में बदलाव
सरकारी बैंक 1 मार्च 2026 से मिनिमम बैलेंस के नियमों में बदलाव कर सकते हैं। नए नियम के अनुसार, अगर खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं रहता है तो किसी एक दिन की बजाय एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर पेनल्टी लगाई जाएगी। इससे ग्राहकों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
CNG, PNG और ATF की कीमतों में संशोधन
पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) और टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों की समीक्षा करती हैं। 1 मार्च 2026 को इनकी कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे परिवहन और हवाई यात्रा खर्च प्रभावित हो सकता है।