Mangal Gochar 2026: इस साल 23 फरवरी को सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इस समय कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र, बुध और राहु पहले से मौजूद रहेंगे, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं मंगल और सूर्य की युति से आदित्य मंगल योग भी बनेगा।
ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर कई राशियों के लिए करियर और कारोबार में उन्नति के संकेत दे रहा है। खासतौर पर मेष, वृष, सिंह, धनु और कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से—
मेष राशि: प्रमोशन और पहचान के योग
मेष राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल का गोचर होगा। मंगल आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए यह परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में पहचान बढ़ेगी और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय लाभदायक साबित हो सकता है।
वृष राशि: करियर में तरक्की, आय में बढ़ोतरी
मंगल का प्रभाव आपकी राशि के दसवें भाव पर पड़ेगा, जो करियर का भाव माना जाता है। इस दौरान नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपकी मेहनत का फल मिलने लगेगा।
आय में वृद्धि के संकेत हैं, हालांकि खर्चों में भी इजाफा संभव है। विरोधियों से सतर्क रहें और सोच-समझकर निर्णय लें। नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं।
सिंह राशि: साझेदारी में सफलता
सिंह राशि के सातवें भाव में मंगल गोचर करेगा, जो विवाह और साझेदारी से जुड़ा होता है। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ मिलने की संभावना है।
नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि कहीं धन अटका हुआ है तो उसके मिलने के भी प्रबल संकेत हैं। पुराने निवेश से भी लाभ हो सकता है।
धनु राशि: साहस से मिलेगी सफलता
धनु राशि के तीसरे भाव में मंगल का प्रवेश होगा। यह समय मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर आगे बढ़ने का है।
व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और छोटी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
कुंभ राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि, करियर में सफलता
मंगल आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे। इससे आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी।
करियर और व्यवसाय में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और काम समय पर पूरे होंगे। हालांकि, जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें और जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
यह मंगल गोचर कई राशियों के लिए प्रगति और सफलता के नए द्वार खोल सकता है। सही योजना और संयम के साथ यह समय आपके लिए बेहद फलदायी साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। India Hours इस लेख में व्यक्त विचारों, उपायों या भविष्यवाणियों का समर्थन नहीं करता है। लेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। पाठकों से अनुरोध है कि इसे अंतिम सत्य या दावा न मानें तथा किसी भी निर्णय से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें।