Budget Friendly Travel: अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बजट में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इस बार भारत के कुछ शांत और किफायती डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। ये जगहें न सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं, बल्कि यहां आप कम खर्च में यादगार यात्रा का आनंद भी ले सकते हैं।
आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली ट्रैवल स्पॉट्स के बारे में—
जीरो घाटी, अरुणाचल
जीरो घाटी अपने हरे-भरे धान के खेतों, पाइन के घने जंगलों और अपतानी जनजाति के पारंपरिक गांवों के लिए जानी जाती है। सर्दियों में यह जगह बेहद शांत और सुकूनभरी हो जाती है। यहां स्थानीय होमस्टे में ठहरकर आप कम खर्च में स्थानीय खानपान और संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं।
मजुली, असम
ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित मजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। यहां के वैष्णव सत्र, प्राकृतिक नजारे और मनमोहक सूर्यास्त पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। फेरी की सवारी यहां का खास अनुभव है, जो रोमांचक होने के साथ-साथ किफायती भी है।
दमन और दीव
Budget Friendly Travel: अगर आप भीड़भाड़ वाले गोवा से दूर किसी शांत समुद्र तट की तलाश में हैं, तो दमन और दीव एक शानदार विकल्प है। यहां ऑफ-सीजन में होटल और गेस्टहाउस काफी सस्ते मिल जाते हैं, जिससे आपकी यात्रा बजट में पूरी हो सकती है।
तीर्थन घाटी, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल की यह खूबसूरत घाटी अपने शांत वातावरण और किफायती होमस्टे के लिए मशहूर है। यहां आप नदी किनारे सैर, प्रकृति का आनंद और आसान ट्रेकिंग का अनुभव कर सकते हैं।
डजुकू घाटी, नागालैंड
डजुकू घाटी पहाड़ों और हरियाली के प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। यहां की हरी-भरी पगडंडियां और मौसमी जंगली फूल बेहद आकर्षक लगते हैं। यह जगह छोटे ट्रेक और बजट यात्रा के लिए एकदम उपयुक्त है।