Silent City Aizawl: बिना जाम, बिना शोर… क्यों खास है सुकून से भरी मिजोरम की राजधानी आइजोल?

Silent City Aizawl: छुट्टियों की प्लानिंग करते समय ज्यादातर लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां शांति हो, सुकून हो और भागदौड़ से दूर कुछ पल खुद के साथ बिताने का मौका मिले। लेकिन दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम और लगातार बजते हॉर्न छुट्टियों का सारा मजा खराब कर देते हैं। अगर आप भी किसी शांत और अनुशासित शहर की तलाश में हैं, तो मिजोरम की राजधानी आइजोल आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है।

भारत की अनोखी साइलेंट सिटी

आइजोल को भारत की इकलौती ‘साइलेंट सिटी’ कहा जाता है। यहां सन्नाटा इसलिए नहीं है कि लोग बोलते नहीं, बल्कि इसलिए कि यहां ट्रैफिक अनुशासन काबिल-ए-तारीफ है। भारी भीड़ या जाम की स्थिति में भी लोग धैर्य और शिष्टाचार बनाए रखते हैं। न कोई बेवजह ओवरटेक करता है और न ही हॉर्न की आवाज से माहौल खराब होता है।

क्यों कहते हैं ‘लैंड ऑफ हाइलैंडर्स’ ?

आइजोल समुद्र तल से करीब 1132 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, हरियाली से घिरी घाटियां और प्रदूषण मुक्त वातावरण इसे बेहद खास बनाते हैं। यही वजह है कि इसे ‘लैंड ऑफ हाइलैंडर्स’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां खड़े होकर आप घंटों तक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।

यहां के 5 खास ट्रैफिक एटिकेट्स

  1. सभी वाहन एक ही लेन में अनुशासन से चलते हैं।
  2. बिना जरूरत ओवरटेक नहीं किया जाता।
  3. हॉर्न बजाना असभ्यता माना जाता है।
  4. पीक ऑवर्स में भी लोग धैर्य नहीं खोते।
  5. सड़क पर हर व्यक्ति दूसरे का सम्मान करता है।

टू-और फोर-व्हीलर के लिए अलग लाइन

आइजोल की सड़कों पर दाएं और बाएं लेन के बीच सिर्फ सफेद पट्टी से विभाजन किया गया है। खास बात यह है कि बाई लेन में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर के लिए अलग-अलग लाइनें बनी हैं। बिना किसी डिवाइडर के भी लोग नियमों का सख्ती से पालन करते हैं।

बिना ट्रैफिक लाइट भी चलता है ट्रैफिक

यहां ट्रैफिक व्यवस्था इतनी सुदृढ़ है कि शहर में ट्रैफिक लाइट की जरूरत ही महसूस नहीं होती। लोग नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से सड़क पार करते और वाहन चलाते हैं।

ओवरटेक का तरीका भी अलग

अगर किसी को आगे निकलना होता है तो वह हल्की सी बीप देकर संकेत देता है। सामने वाला वाहन स्थिति के अनुसार रास्ता दे देता है। यहां तेज हॉर्न बजाना या जल्दबाजी दिखाना खराब व्यवहार माना जाता है।

आइजोल में घूमने की खास जगहें

आइजोल में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां आप प्रकृति और संस्कृति दोनों का अनुभव कर सकते हैं।

Solomon’s Temple – सफेद संगमरमर से बना भव्य धार्मिक स्थल।

Mizoram State Museum – यहां मिजोरम की संस्कृति और इतिहास की झलक मिलती है।

Bara Bazar – स्थानीय बाजार जहां आप पारंपरिक चीजें खरीद सकते हैं।

Reiek – आइजोल से करीब 10 किमी दूर स्थित खूबसूरत गांव, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

आइजोल कैसे पहुंचें?

ट्रेन से:

आइजोल के लिए सीधी ट्रेन सुविधा नहीं है। निकटतम रेलवे स्टेशन सिलचर है। वहां से टैक्सी या कैब लेकर आइजोल पहुंचा जा सकता है।

फ्लाइट से:

आइजोल का अपना एयरपोर्ट है – Lengpui Airport। देश के कई बड़े शहरों से यहां के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *