Daldal Series Review: सीरियल मर्डर, ट्रॉमा और सस्पेंस, ‘Daldal’ देखने से पहले जान लें ये सच

Daldal Web Series: भूमि पेडनेकर स्टारर डार्क क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘दलदल’ इन्वेस्टिगेशन की आड़ में समाज की कई कड़वी सच्चाइयों को सामने लाने की कोशिश करती है। यह सीरीज़ साइकोलॉजिकल टेंशन, दिल दहला देने वाले मर्डर और सस्पेंस से भरी हुई है। आइए जानते हैं कि अमृत राज गुप्ता के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

क्या है सीरीज़ की कहानी?

‘दलदल’ की कहानी मुंबई की नई डीसीपी रीटा फरेरा (भूमि पेडनेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने प्रोफेशनल जीवन के साथ-साथ अतीत के मानसिक घावों से भी जूझ रही है। प्रमोशन के बाद रीटा को पहला बड़ा केस मिलता है—एक सीरियल मर्डर, जिसमें कातिल एक ही पैटर्न में अलग-अलग लोगों को मौत के घाट उतार रहा होता है।

जांच के दौरान रीटा को न सिर्फ एक बेरहम सीरियल किलर का सामना करना पड़ता है, बल्कि मीडिया ट्रायल, सिस्टम के दबाव और अपनी निजी जिंदगी के उलझे सवालों से भी लड़ना पड़ता है। सीरीज़ पुलिस अधिकारियों की उस दुनिया को दिखाती है, जहां अपराध से लड़ते हुए वे अपनी पर्सनल और फैमिली लाइफ को संतुलित रखने की कोशिश करते हैं।

Daldal Web Series: कहानी और ट्रीटमेंट

सीरीज़ की शुरुआत ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एक केस से होती है, जहां रीटा कई लड़कियों को आज़ाद कराती है। इसके बाद कहानी सीरियल मर्डर, जेंडर-बेस्ड क्राइम, पितृसत्ता, बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, टॉक्सिक पेरेंटिंग और वर्कप्लेस सेक्सिज़्म जैसे मुद्दों को छूती है।

‘दलदल’ की सबसे मजबूत बात इसका साइकोलॉजिकल एंगल है, जो यह दिखाने की कोशिश करता है कि बचपन का ट्रॉमा कैसे एक क्रिमिनल माइंड को जन्म देता है। हालांकि, इतने सारे संवेदनशील मुद्दों को एक साथ समेटने की कोशिश में कहानी कई जगह बिखरती नजर आती है। कुछ फ्लैशबैक सीक्वेंस कन्फ्यूज करते हैं और सीरीज़ की रफ्तार बीच-बीच में काफी धीमी हो जाती है, जिससे क्लाइमैक्स से पहले थकावट महसूस होती है।

एक्टिंग और टेक्निकल पहलू

भूमि पेडनेकर ने डीसीपी रीटा फरेरा के किरदार को ईमानदारी से निभाया है। उनके एक्सप्रेशंस और इंटेंस सीन सीरीज़ को मजबूती देते हैं। वहीं समारा अपनी परफॉर्मेंस से सरप्राइज करती हैं। सपोर्टिंग कास्ट भी कहानी को संभालने में मदद करती है।

सिनेमैटोग्राफी सीरीज़ के डार्क टोन के अनुरूप है और मर्डर सीन्स कई जगह रोंगटे खड़े कर देते हैं। हालांकि, इतने यूनिक कॉन्सेप्ट को और ज्यादा असरदार बनाने के लिए मजबूत स्टोरीटेलिंग की कमी खलती है।

Daldal Web Series: देखें या नहीं?

अगर आपको डार्क क्राइम थ्रिलर और साइकोलॉजिकल ड्रामा पसंद है, तो ‘दलदल’ एक बार देखी जा सकती है। दमदार परफॉर्मेंस और गंभीर विषयों के बावजूद कमजोर नैरेटिव इसे यादगार बनने से रोक देता है। यह वेब सीरीज़ Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *