Aaj ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। आज 30 जनवरी, शुक्रवार का दिन है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु सिंह राशि में स्थित हैं, जबकि सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में विराजमान हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा।
Aaj ka rashifal: मेष राशि
आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। जिस योजना पर आप लंबे समय से विचार कर रहे थे, उसे अमल में लाने का यह सही समय है। सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार के लिए दिन शुभ है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
Aaj ka rashifal: वृषभ राशि
धन आगमन के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। वाणी से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ होगा। प्रेम और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छी स्थिति में रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
आज आप सौम्यता और आकर्षण के प्रतीक बने रहेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी और आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जरूरत की चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी। प्रेम और संतान पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। सिरदर्द, आंखों में दर्द या अज्ञात भय परेशान कर सकता है। हालांकि प्रेम और संतान का अच्छा सहयोग मिलेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। शुभ कार्यों में खर्च अधिक हो सकता है, जिससे मन थोड़ा विचलित रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि
आज आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पिता और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
Aaj ka rashifal
तुला राशि
परिस्थितियां अब आपके पक्ष में हो चुकी हैं। यात्रा के योग हैं और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि मान-सम्मान को ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छे रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि
आज थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है, इसलिए कोई भी जोखिम न लें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु भगवान गणेश को अर्पित करना शुभ होगा।
धनु राशि
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी और करियर में स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता रहेगी। दिन शुभ और आनंददायक रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि
आज शत्रुओं पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और वे भी मित्रवत व्यवहार करते नजर आएंगे। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से दिन बेहद अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
Aaj ka rashifal: कुंभ राशि
शुभता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में तू-तू, मैं-मैं से बचें और भावुक होकर कोई बड़ा निर्णय न लें। किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
Aaj ka rashifal: मीन राशि
भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। घर में किसी शुभ कार्यक्रम या उत्सव का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में जबरदस्त लाभ के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। India Hours इस लेख में व्यक्त विचारों, उपायों या भविष्यवाणियों का समर्थन नहीं करता है। लेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। पाठकों से अनुरोध है कि इसे अंतिम सत्य या दावा न मानें तथा किसी भी निर्णय से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें।