Aaj ka rashifal: गजकेसरी और लक्ष्मीनारायण योग से नौकरी-धन में तरक्की, आज इन राशियों पर बरसेगा भाग्य

Aaj ka rashifal: 29 जनवरी को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।
आज चंद्रमा का गोचर रोहिणी नक्षत्र के बाद मृगशिरा नक्षत्र में वृषभ से मिथुन राशि की ओर होगा। इस दौरान चंद्रमा और गुरु की युति से शाम के समय गजकेसरी योग बन रहा है। वहीं शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों (Aaj ka rashifal) के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj ka rashifal:  मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शुभ रहने वाला है, खासकर शाम का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से लाभ होगा। विदेशी या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, खासकर बवासीर से पीड़ित लोग।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

आज का दिन प्रभाव और सम्मान में वृद्धि करने वाला है। नौकरी में पूर्व में किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। कोई साहसिक निर्णय आज आपके पक्ष में जा सकता है। अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना जरूरी होगा। अचानक परिस्थितियों के कारण योजनाओं में बदलाव संभव है। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन संतुलित रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka rashifal: मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। काम का दबाव और मानसिक उलझन रहेगी, साथ ही खर्च भी बढ़ सकता है। लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां सुधरेंगी। चंद्रमा-गुरु की युति से शाम का समय सुखद रहेगा। शिक्षा और शिक्षण कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा और स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि

आज आपको भाग्य से ज्यादा परिश्रम के बल पर सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के कारण तनाव हो सकता है। कोई अधूरा काम चिंता बढ़ा सकता है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरी और कारोबार में मान-सम्मान और आर्थिक लाभ मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग रहेगा, हालांकि घर के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम जीवन में संयम रखें।
भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: जरूरतमंद को अन्न दान करें।

Aaj ka rashifal: कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अच्छे अवसर मिलेंगे। बैंकिंग, अकाउंट और विदेशी क्षेत्र से लाभ संभव है। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में हल्का मतभेद संभव है, लेकिन प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: केसर का तिलक करें।

तुला राशि

आज आपकी किसी उलझन का समाधान होगा और करियर में लाभदायक मौका मिल सकता है। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कला और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक संपर्क से लाभ संभव है। यात्रा में सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सम्मान बना रहेगा और नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों को मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान से खुशी मिलेगी। चोट-दुर्घटना से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

धनु राशि

दिन की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ भरी रह सकती है, लेकिन शाम का समय सुखद रहेगा। करियर और व्यापार में लाभ मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से संपर्क बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिलेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता जरूरी है। सेहत सामान्य रहेगी, योग-ध्यान लाभकारी रहेगा।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: भगवान विष्णु को घी का दीपक जलाएं।

Aaj ka rashifal: कुंभ राशि

आज का दिन सुख और संतोष बढ़ाने वाला है। परिवार और वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन उन्नति के अवसर लेकर आया है। नौकरी, प्रॉपर्टी और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग रहेगा। मानसिक शांति के लिए योग-ध्यान करें।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।

डिस्क्लेमर:

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। India Hours इस लेख में व्यक्त विचारों, उपायों या भविष्यवाणियों का समर्थन नहीं करता है। लेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। पाठकों से अनुरोध है कि इसे अंतिम सत्य या दावा न मानें तथा किसी भी निर्णय से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *