Aaj ka rashifal (28 जनवरी 2026, बुधवार)। आज 28 जनवरी 2026, बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा तो कई के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। मेष राशि के जातक अपने लक्ष्यों की ओर कदम बढ़ाएंगे, वहीं वृष राशि वालों को आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के लिए आज का दिन मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है, जबकि कर्क राशि वालों के पारिवारिक और वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे।
सिंह राशि (Aaj ka rashifal) के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कन्या राशि वालों के अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं और तुला राशि के लोगों को मानसिक तनाव से राहत मिलने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी और धनु राशि के व्यापारियों के लिए सहकर्मियों से सहयोग बढ़ेगा। मकर राशि (Aaj ka rashifal) वालों को करियर में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। कुंभ राशि के लिए आत्म-चिंतन और रिश्तों को सुधारने का समय है, जबकि मीन राशि के जातक नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
मेष राशि
आज दिन की शुरुआत कुछ धीमी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में विलंब के कारण योजनाएं अटक सकती हैं। बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। धन लाभ उम्मीद से कम रहेगा।
वृष राशि
आज का दिन लाभदायक सिद्ध हो सकता है। जहां नुकसान की आशंका रहेगी, वहीं से फायदा मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
मिथुन राशि
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यों में देरी और सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। निवेश से बचें और वाणी पर संयम रखें।
कर्क राशि (Aaj ka rashifal)
राजकीय और सामाजिक क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे, लेकिन मन में बेचैनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और अनावश्यक तनाव से बचें।
कन्या राशि
अधूरे कार्य पूरे करने की जल्दी रहेगी। जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। शाम के समय धन लाभ के योग हैं। अविवाहितों के लिए रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं।
तुला राशि
आज मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। बोलचाल में संयम रखें, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन स्थायी नहीं रहेगा।
वृश्चिक राशि (Aaj ka rashifal)
आज आपकी योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठों से मतभेद से बचें और संतुलित व्यवहार रखें।
धनु राशि
भागदौड़ भरा दिन रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, सतर्क रहें।
मकर राशि
पुराने परिश्रम का फल आज मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं, लेकिन नए निवेश से बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ राशि
पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भूमि-जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य और यात्रा दोनों में सावधानी रखें।
मीन राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन पारिवारिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल देर से मिलेगा। सामाजिक संपर्कों से भविष्य में लाभ होगा।