Falgun Festival 2026: फाल्गुन माह की शुरुआत कब से? जानें होली, महाशिवरात्रि सहित व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Falgun Vrat Tyohar 2026: अब जल्द ही फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है। फाल्गुन आते ही भक्तों में होली (Holi 2026) और महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है। यह माह भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। फाल्गुन में कई प्रमुख व्रत और त्योहार (Falgun 2026 Vrat Tyohar) पड़ते हैं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व विशेष होता है।

आइए जानते हैं फाल्गुन माह की तिथि, व्रत-त्योहारों की पूरी सूची  और महाशिवरात्रि व होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।

Falgun Vrat Tyohar 2026: फाल्गुन माह 2026 कब से कब तक रहेगा?

वैदिक पंचांग के अनुसार-

फाल्गुन माह की शुरुआत: 02 फरवरी 2026

फाल्गुन माह का समापन: 03 मार्च 2026

चैत्र माह की शुरुआत: 04 मार्च 2026 से

फाल्गुन माह 2026 व्रत और त्योहारों की सूची

Falgun Vrat Tyohar 2026: तारीख व्रत-त्योहार

  • 02 फरवरी फाल्गुन माह की शुरुआत
  • 05 फरवरी द्विजप्रिय संकष्टी
  • 07 फरवरी यशोदा जयंती
  • 08 फरवरी भानु सप्तमी, शबरी जयंती
  • 09 फरवरी जानकी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 13 फरवरी कृष्ण भीष्म द्वादशी, कुंभ संक्रांति, विजया एकादशी
  • 14 फरवरी शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत
  • 15 फरवरी महाशिवरात्रि
  • 17 फरवरी सूर्य ग्रहण, फाल्गुन अमावस्या
  • 19 फरवरी फुलेरा दूज
  • 21 फरवरी ढूंढिराज चतुर्थी
  • 22 फरवरी स्कंद षष्ठी
  • 23 फरवरी मासिक कार्तिगाई
  • 24 फरवरी होलाष्टक प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 25 फरवरी रोहिणी व्रत
  • 27 फरवरी आमलकी एकादशी
  • 01 मार्च रवि प्रदोष व्रत
  • 03 मार्च होलिका दहन
  • 04 मार्च होली

 महाशिवरात्रि 2026: तारीख और शुभ मुहूर्त

Falgun Vrat Tyohar 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा।

कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि प्रारंभ:
15 फरवरी को शाम 05:34 बजे

कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समाप्त:
16 फरवरी को शाम 06:04 बजे

 पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम 05:54 बजे से रात 09:03 बजे तक

होलिका दहन 2026: तारीख और शुभ समय

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ
02 मार्च को शाम 05:55 बजे

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त:
03 मार्च को शाम 05:07 बजे

 वैदिक पंचांग के अनुसार-

होलिका दहन: 03 मार्च 2026

होली पर्व: 04 मार्च 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *