Border 2 Collection Day 1: सनी देओल (Sunny Deol) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
पिछले डेढ़ महीने से बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का दबदबा बना हुआ था, लेकिन बॉर्डर 2 की रिलीज के साथ ही मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस बड़ी रिलीज का असर धुरंधर की कमाई पर भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी सातवें हफ्ते की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद धुरंधर का प्रदर्शन अब तक मजबूत माना जा रहा है।
Border 2 Collection: लंबे वीकेंड का मिलेगा फायदा
बॉर्डर 2 को लंबे वीकेंड का सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। फिल्म दुनिया भर में करीब 4500 स्क्रीनों पर रिलीज की गई है। पहले पार्ट की ऐतिहासिक सफलता के कारण दर्शकों में सीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मौजूदा वीकेंड में कोई दूसरी बड़ी रिलीज न होने से बॉर्डर 2 के लिए ज्यादा दर्शक जुटने की संभावना है।
पहले दिन 30 करोड़ की ओपनिंग
Border 2 box office Collection: सैकनिल्क के मुताबिक, बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की है। वहीं, धुरंधर की पहले दिन की कमाई 28 करोड़ रुपये रही थी। इस लिहाज से बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार रही। सोमवार से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में करीब 4 लाख टिकट बिके और रिलीज से पहले ही फिल्म ने 12.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। बताया जा रहा है कि बॉर्डर 2 का कुल बजट 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच है।