UAE Indians release: यूएई से भारत को बड़ी राहत, 900 से अधिक भारतीय कैदियों की होगी रिहाई

UAE Indians release: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 900 से अधिक भारतीय नागरिकों की सूची भारतीय दूतावास को सौंपी है, जिन्हें नवंबर में जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत रिहा किया जाएगा। ये भारतीय नागरिक विभिन्न मामलों में यूएई की जेलों में बंद थे।

यूएई सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने देश के सुधारात्मक संस्थानों में बंद कुल 2937 कैदियों की रिहाई का आदेश दिया है। राहत की बात यह है कि रिहा किए जाने वाले कैदियों को किसी भी प्रकार का वित्तीय जुर्माना भी नहीं भरना होगा।

India-UAE Ties: भारत-यूएई संबंधों को मिला और मजबूती का संकेत

भारत और यूएई के बीच लंबे समय से मजबूत और भरोसेमंद द्विपक्षीय संबंध रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान भारत के आधिकारिक दौरे पर आए थे। यह पिछले 10 वर्षों में उनका पांचवां और राष्ट्रपति के रूप में तीसरा भारत दौरा था।

UAE Indians release: क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा

इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। खास तौर पर क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को लेकर साझा प्रतिबद्धता दोहराई गई। दोनों देशों ने बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और एक-दूसरे के समर्थन की सराहना की।

यूएई ने वर्ष 2026 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए भी पूर्ण समर्थन देने की बात कही, जिसे भारत-यूएई रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *