Aaj Ka Rashifal: आज 21 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे रही है। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल मकर राशि में स्थित हैं। वहीं चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक उतार-चढ़ाव और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
आज इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा परेशानी भरा, कमाई में उतार-चढ़ाव के संकेत
मेष राशि
Rashifal: आय में अस्थिरता बनी रहेगी। यात्रा के दौरान असुविधा हो सकती है। मन थोड़ा उदास रह सकता है। किसी समाचार के कारण तनाव बढ़ सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।
Horoscope Today in Hindi: वृषभ राशि
कमाई में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से डांट मिलने के योग हैं। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन सीने से जुड़ी समस्या हो सकती है। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
दिन पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन मान-सम्मान को लेकर सतर्क रहें। यात्रा में नुकसान की संभावना है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। उपाय: काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
कर्क राशि
आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट या किसी परेशानी में फंसने का डर है। सतर्क रहें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, जबकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। स्वयं का स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। Aaj Ka Rashifal नौकरी में हालात अनुकूल नहीं हैं। horoscope today in hindi प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि
शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है। Aaj ka rashifal स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
तुला राशि
बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। विद्यार्थी नई शुरुआत फिलहाल टालें। मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
घरेलू सुख में कमी महसूस होगी। जमीन, मकान या वाहन से जुड़े मामलों में विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार ठीक रहेंगे। उपाय: काली वस्तु का दान करें।
धनु राशि
नाक, कान और गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। पराक्रम का फल अभी नहीं मिलेगा, लेकिन आगे सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।
मकर राशि
धन हानि के संकेत हैं। निवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें। मुख रोग हो सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें और काली जी को प्रणाम करें।
कुंभ राशि
घबराहट और मानसिक बेचैनी रह सकती है। नकारात्मक विचार नुकसान दे सकते हैं। प्रेम, संतान और व्यापार ठीक रहेगा। उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
मीन राशि
सिरदर्द, आंखों में दर्द और बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है। खर्च बढ़ने से कर्ज की स्थिति बन सकती है। मानसिक और शारीरिक तनाव रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।