Mahhi Vij जल्द छोड़ सकती हैं मौजूदा शो, रियलिटी शो ‘द 50’ में एंट्री की चर्चा तेज

Mahhi Vij: टीवी अभिनेत्री माह‍ी विज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में टीवी पर दमदार वापसी करने वाली माह‍ी अपने मौजूदा शो को जल्द अलविदा कह सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आने वाले रियलिटी शो ‘द 50’ की कंटेस्टेंट बन सकती हैं। इन अटकलों को तब और हवा मिली जब माह‍ी विज को हाल ही में एंडेमोल के ऑफिस में देखा गया।

हालांकि, इस पूरे मामले पर फिलहाल अभिनेत्री ने चुप्पी साध रखी है। न तो माह‍ी की ओर से और न ही चैनल की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि की गई है। इसके बावजूद, उनके संभावित नए प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Mahhi Vij: तलाक के बाद रियलिटी शो में दिख सकती हैं माह‍ी

माह‍ी विज की टीवी पर वापसी को दर्शकों ने खूब सराहा। लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौटने पर फैंस ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की, खासकर इमोशनल सीन में उनकी परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। कई दर्शकों ने उनकी सादगी और नैचुरल अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी शो में एक नई ताजगी लेकर आई है। इस रोल के जरिए माह‍ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टीवी की सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद अभिनेत्रियों में क्यों गिनी जाती हैं।

हाल ही में माह‍ी को दुबई में भी देखा गया था, जहां उन्होंने अपनी बेटी के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। शूटिंग की व्यस्तताओं से ब्रेक लेकर परिवार के साथ वक्त बिताना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। करियर और निजी जीवन के उतार-चढ़ाव को आत्मविश्वास के साथ संभालने के चलते भी वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। अगर ‘द 50’ में उनकी एंट्री होती है, तो फैंस उन्हें एक नए अवतार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Mahhi Vij: क्या है ‘द 50’ शो का फॉर्मेट?

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो ‘द 50’ अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। इस शो का फॉर्मेट पारंपरिक रियलिटी शोज से बिल्कुल अलग बताया जा रहा है। इसमें ऑडियंस वोटिंग के जरिए किसी को बचाया नहीं जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंटेस्टेंट्स को पहले फिजिकल टास्क जीतने होंगे। इसके बाद जीतने वाली टीम यह तय करेगी कि हारने वाली टीम में से कौन आगे रहेगा और किसे घर से बाहर जाना होगा।

शो में ‘द लायन’ नाम का एक नकाबपोश शख्स पूरे गेम को कंट्रोल करेगा। हालांकि, नकाब के पीछे कौन है, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। अब फैंस को इंतजार है कि माह‍ी विज से जुड़ी ये चर्चाएं सच साबित होती हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *