Weekly Rashifal: ये सप्ताह इन राशियों के लिए बेहद खास, कौन होगा मालामाल, कौन परेशान

Weekly Rashifal: फरवरी 2026 का पहला सप्ताह 2 फरवरी से 8 फरवरी तक रहेगा। इस सप्ताह ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 3 फरवरी को बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 5 फरवरी को शुक्र ग्रह भी मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं, ऐसे में यहां त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

इस त्रिग्रही योग का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। किसी के लिए यह योग लाभकारी रहेगा तो कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आने वाले 7 दिन आपकी राशि के लिए कैसे रहेंगे-

Weekly Rashifal: मेष राशि

इस सप्ताह ऑफिस में आपको बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कानूनी मामलों में जीत के योग बन रहे हैं। बिजनेस में फायदा हो सकता है, लेकिन किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। बॉस किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

Weekly Rashifal: वृषभ राशि

फालतू कामों में समय खराब हो सकता है। शेयर बाजार में नुकसान की संभावना है। कागजी कामों में सावधानी जरूरी है। छात्रों को सफलता मिल सकती है। नौकरी में तबादले के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।

Weekly Rashifal: मिथुन राशि

दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। पुराना कर्ज खत्म हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने की आशंका है।

Weekly Rashifal: कर्क राशि

कानूनी मामलों में सफलता नहीं मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। ऑफिस में कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। बॉस से अनबन संभव है, लेकिन सप्ताह के अंत में हालात सुधरेंगे।

Weekly Rashifal: सिंह राशि

करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। संतान को सफलता मिलने से खुशी मिलेगी। निवेश में लाभ होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है और सेहत भी बेहतर रहेगी।

Weekly Rashifal: कन्या राशि

दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। इंटरव्यू में सफलता नहीं मिलेगी। किसी बात को लेकर मन दुखी रह सकता है।

Weekly Rashifal: तुला राशि

अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में अनबन संभव है।

Weekly Rashifal: वृश्चिक राशि

पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। बिजनेस में उधार से बचें। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। तनाव और बेचैनी बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

Weekly Rashifal: धनु राशि

बिजनेस में सफलता के योग हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। नई चीज सीखने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।

Weekly Rashifal: मकर राशि

निवेश सोच-समझकर करें। बिना मांगे सलाह देने से बचें। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल नहीं है। पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है। नया काम शुरू करने की योजना फिलहाल टालें।

Weekly Rashifal: कुंभ राशि

सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन नौकरी में कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी।

Weekly Rashifal: मीन राशि

इस सप्ताह खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। कामकाज में सतर्कता जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है।

डिस्क्लेमर:

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। India Hours इस लेख में व्यक्त विचारों, उपायों या भविष्यवाणियों का समर्थन नहीं करता है। लेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। पाठकों से अनुरोध है कि इसे अंतिम सत्य या दावा न मानें तथा किसी भी निर्णय से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *