Weather Update: Delhi NCR में बारिश, हिमाचल-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी और आसपास के इलाकों में तड़के झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में इस साल की पहली बर्फबारी देखने को मिली है।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर का हाल

शुक्रवार सुबह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम को हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर आ सकता है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट की संभावना है।

Weather Update: कश्मीर घाटी में बर्फबारी

कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी से पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया है। गुलमर्ग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चलीं।
बर्फबारी और फिसलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) को एहतियातन बंद कर दिया गया है। मुगल रोड और सिंथन रोड भी कई स्थानों पर अवरुद्ध हैं।
मौसम खराब होने से हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द या अस्थायी रूप से निलंबित की गई हैं। यात्रियों को अपनी एयरलाइन से फ्लाइट स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुफरी, नारकंडा और सोलंग वैली (Weather Update) में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आंधी, ओलावृष्टि और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड, पंजाब-हरियाणा और यूपी में बदला मौसम

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। राज्य में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, जिससे ठंड बढ़ गई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

Weather Update: राजस्थान का मौसम

उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और ओले पड़ने की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *