Zodiac Signs: कल यानी 24 जनवरी, शनिवार को माघ मास की षष्ठी तिथि है। शनिवार का दिन होने के कारण शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में शनि के साथ होगा, जिससे कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है।
चंद्रमा के सूर्य से तीसरे भाव में रहने के कारण वरिष्ठ योग बनेगा, वहीं बुधादित्य योग भी प्रभावी रहेगा। इसके अलावा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के बाद रेवती नक्षत्र में शिव योग का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।
zodiac signs: इन सभी ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग से वृषभ, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन भाग्यशाली और लाभदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं इन राशियों को किस क्षेत्र में लाभ मिलेगा और कौन-से उपाय करने चाहिए।
वृषभ राशि
शनिदेव की कृपा से करियर में उन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पिता की मदद से धन लाभ के योग बन सकते हैं। पारिवारिक और साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष लाभ मिलेगा।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कन्या राशि
Zodiac Signs: नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। वस्त्र, उपहार या किसी खास सरप्राइज का योग है। धन और वैभव में वृद्धि होगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।
उपाय: काले तिल और लोहे का दान करें।
Zodiac Signs: तुला राशि
करियर में उन्नति और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। लाभकारी यात्रा के योग बन रहे हैं। घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
उपाय: काले वस्त्र धारण करें और शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि
उत्साह और आत्मविश्वास से किए गए कार्य सफल होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। विदेश से जुड़े कामों में सफलता, छात्रों को शिक्षा में प्रगति और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय: हनुमान जी की पूजा कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि
सरकारी और सामाजिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं। नौकरी और व्यापार में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी और साझेदारी के काम से मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: सूर्यास्त के बाद घर के बाहर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।