PM Modi in Tamil Nadu: ‘DMK मतलब CMC’, बोले प्रधानमंत्री- अब द्रमुक का जाना तय

Tamil Nadu Assembly Election: शुक्रवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे। तमिलनाडु में अगले 2 से 3 महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री ने मदुरंथकम में NDA की पहली राजनीतिक रैली को संबोधित किया।

रैली में प्रधानमंत्री ने चुनावी माहौल को तेज करते हुए दावा किया कि तमिलनाडु में DMK सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और अब DMK को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है।

DMK को बताया CMC सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने DMK सरकार पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘CMC सरकार’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अब CMC का मतलब है — भ्रष्टाचार, माफिया और अपराध।

Assembly Election: पीएम ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु की मौजूदा सरकार लोकतंत्र और जवाबदेही से पूरी तरह कट चुकी है। उन्होंने कहा,
“DMK सरकार जनता की नहीं, बल्कि सिर्फ एक परिवार की सेवा में लगी हुई है।”

परिवारवाद को लेकर पीएम का करारा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने DMK पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में आगे बढ़ने के लिए लोगों के पास सीमित रास्ते हैं। उन्होंने कहा,
“अगर DMK में किसी को आगे बढ़ना है, तो उसके पास सिर्फ तीन-चार विकल्प हैं — वंशवाद, भ्रष्टाचार, महिलाओं का अपमान या हमारी संस्कृति का अपमान।” पीएम ने दावा किया कि यह राजनीति तमिलनाडु की प्रगति के लिए सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है।

NDA सरकार ने विकास के लिए तीन गुना ज्यादा फंड दिया

Tamil Nadu Assembly Election: प्रधानमंत्री ने केंद्र की NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि तमिलनाडु के विकास के लिए अभूतपूर्व धनराशि आवंटित की गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और DMK दोनों ही पार्टियां पहले केंद्र में सत्ता में रह चुकी हैं, लेकिन NDA सरकार ने उनसे तीन गुना ज्यादा फंड तमिलनाडु को दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि “SC/ST और अन्य पिछड़े वर्गों की भलाई के नाम पर DMK सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *