Middle East Tension: मिडिल ईस्ट तनाव पर नोरा फतेही ने शांति की अपील की

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने अपनी चिंता जाहिर की है। अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे टकराव का असर दुबई और कुवैत समेत पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र पर पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि क्षेत्र में मिसाइल हमलों और सैन्य गतिविधियों की खबरों से आम लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

नोरा फतेही, जो अक्सर दुबई में रहती हैं, को लेकर उनके फैंस चिंतित हो गए थे। ऐसे में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर खुद की सलामती की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल दुबई में नहीं हैं और सुरक्षित हैं।

Middle East Tension:  “बेगुनाहों की जान न जाए”

वीडियो में नोरा ने कहा, “मुझे पता है कि हर दिन लोगों को अंदर ही अंदर डर लगता है कि कल क्या होने वाला है। इस इलाके में जो हो रहा है, उसके विजुअल्स देखकर बहुत बुरा लग रहा है। हम नहीं चाहते कि बेगुनाहों की जान जाए। हम यह बहुत सह चुके हैं।”

Middle East Tension:  लगातार उथल-पुथल से थकीं एक्ट्रेस

नोरा ने आगे कहा कि साल दर साल एक के बाद एक लड़ाई और दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा, “हमें प्रार्थना करने की जरूरत है। दुनिया भर में जो हो रहा है, वह हमारे कंट्रोल में नहीं है। हालात बेहतर होने से पहले और बिगड़ सकते हैं। पावर में बड़ा बदलाव होगा और नया वर्ल्ड ऑर्डर बनेगा, जिस पर शायद हमारा कंट्रोल न हो।”

नोरा ने यह भी कहा कि इन संघर्षों की कीमत हमेशा आम लोगों को चुकानी पड़ती है। लगातार अस्थिरता के कारण लोग मानसिक और आध्यात्मिक रूप से थक चुके हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हम आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं। हम बस दुनिया में शांति चाहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *