Road Trip Lover: अब भारत से बाहर भी दौड़ाइए अपनी कार, जानें किन देशों में है एंट्री आसान

Road Trip Lover: अगर आप रोड ट्रिप के शौकीन हैं, तो जानते होंगे कि खुली सड़कों पर लंबी ड्राइव का अपना अलग ही रोमांच होता है। भारत में कई बेहतरीन रूट्स हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी गाड़ी से इंटरनेशनल बॉर्डर भी पार कर सकते हैं? जी हां, भारत के कुछ पड़ोसी देशों में रोड ट्रिप संभव है, बस इसके लिए जरूरी परमिट और दस्तावेज पूरे होने चाहिए। आइए जानते हैं किन देशों में आप अपनी कार से जा सकते हैं और क्या-क्या नियम हैं।

नेपाल: सबसे आसान इंटरनेशनल रोड ट्रिप

नेपाल अपने खूबसूरत पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है। दिल्ली से काठमांडू तक की ड्राइव में आपको उत्तर प्रदेश होते हुए सोनौली बॉर्डर पार करना होगा।

सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती।

जरूरी दस्तावेज:

वैध पहचान पत्र या पासपोर्ट

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस

वाहन के रजिस्ट्रेशन पेपर्स

नेपाल कम औपचारिकताओं के कारण रोड ट्रिप लवर्स की पहली पसंद माना जाता है।

भूटान: खुशहाल देश की शांत ड्राइव

भूटान को दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में गिना जाता है। दिल्ली से थिम्पू जाने के लिए आप गुवाहाटी–फुंतशोलिंग रूट से ड्राइव कर सकते हैं। रास्ते में हिमालयी पहाड़ों और शांत गांवों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

भारतीय नागरिकों को यहां पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं होती, लेकिन बॉर्डर पर वाहन का पूर्व-पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

जरूरी दस्तावेज:

वैध आईडी प्रूफ

वाहन रजिस्ट्रेशन

बॉर्डर पर व्हीकल परमिट

म्यांमार: गोल्डन पैगोडा की धरती

म्यांमार, जिसे ‘सोने की भूमि’ भी कहा जाता है, अपने सुनहरे पैगोडा और समृद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। दिल्ली से मणिपुर होते हुए मोरेह बॉर्डर पार कर आप म्यांमार में प्रवेश कर सकते हैं।

हालांकि यहां रोड ट्रिप के लिए औपचारिकताएं ज्यादा हैं।

जरूरी दस्तावेज:

ओवरलैंड रोड परमिट

वाहन के लिए अस्थायी आयात परमिट

विशेष एमएमटी (MMT) परमिट

श्रीलंका: सड़क और समुद्र का अनोखा सफर

Road Trip Lover: आप सीधे सड़क मार्ग से श्रीलंका नहीं पहुंच सकते, लेकिन दिल्ली से तमिलनाडु तक ड्राइव कर अपनी गाड़ी को तूतीकोरिन पोर्ट से कोलंबो शिप कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज:

इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट

कारनेट (Carnet)

30 दिन का ई-वीजा

थाईलैंड: एडवेंचर से भरपूर रूट

थाईलैंड रोड ट्रिप इंफाल से शुरू होकर म्यांमार के मोरेह बॉर्डर के जरिए की जा सकती है। यह सफर एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहद खास माना जाता है।

जरूरी दस्तावेज:

भारतीय पासपोर्ट

ई-वीजा

म्यांमार ट्रांजिट परमिट

वाहन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *