Travel Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या से ऊब चुका है। अक्सर मन करता है कि सब छोड़कर कहीं सुकून भरी जगह पर घूमने निकल जाएं। लेकिन जैसे ही ट्रिप की प्लानिंग शुरू होती है, सबसे पहले दिमाग में बजट का सवाल आ जाता है। अगर बजट सीमित हो, तो सही जगह चुनना मुश्किल हो जाता है।
चिंता की बात नहीं है। भारत में कई ऐसी खूबसूरत और सस्ती जगहें हैं, जहां आप कम खर्च (Travel Tips) में बेहतरीन अनुभव ले सकते हैं। आइए जानते हैं देश की पांच ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में, जहां कम बजट में भी यादगार यात्रा की जा सकती है।
Rishikesh – योग और एडवेंचर का संगम
ऋषिकेश को दुनिया की योग राजधानी कहा जाता है। आध्यात्म और एडवेंचर दोनों का आनंद यहां एक साथ मिलता है। 1960 के दशक में मशहूर बैंड The Beatles के यहां आने के बाद यह शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हुआ।
यहां रहने और खाने का खर्च लगभग 800 से 1200 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन तक आ सकता है। शॉर्ट ट्रिप के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।
McLeod Ganj – पहाड़ों में सुकून
हिमाचल प्रदेश का मैकलॉडगंज अपने त्रिउंड ट्रेक और बर्फ से ढंकी धौलाधार पर्वतमाला के लिए मशहूर है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करती है।
तीन-चार दिन की छुट्टी में आप नड्डी व्यू प्वाइंट, चर्च और बौद्ध मठ घूम सकते हैं। यहां का खर्च भी बजट फ्रेंडली है।
Udaipur – झीलों की नगरी
राजस्थान का उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों और महलों के लिए जाना जाता है। यहां आप कम बजट में भी शानदार अनुभव ले सकते हैं।
पिछोला झील, सिटी पैलेस और एकलिंगजी मंदिर यहां की प्रमुख आकर्षण हैं। रहने और खाने का खर्च करीब 700 से 1000 रुपये प्रतिदिन तक हो सकता है।
Goa – बजट में बीच और मस्ती
गोवा का नाम सुनते ही लोग इसे महंगा मान लेते हैं, लेकिन सही प्लानिंग के साथ यहां भी कम बजट में घूम सकते हैं। साउथ गोवा से शुरुआत करें और फिर नॉर्थ गोवा की ओर बढ़ें।
यहां होटल, होमस्टे और धर्मशालाएं सस्ते विकल्प में मिल जाते हैं। खर्च लगभग 700 से 1500 रुपये प्रतिदिन तक हो सकता है।
Varanasi – आध्यात्मिक अनुभव
वाराणसी, जिसे बनारस या काशी भी कहा जाता है, भारत के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। गंगा घाट और यहां का शांत वातावरण लोगों को खास आकर्षित करता है।
यहां सस्ते गेस्टहाउस और भोजन आसानी से मिल जाता है। प्रतिदिन 500 से 1000 रुपये में आराम से ठहराव संभव है।
अगर आप कम बजट में जिंदगी के असली मजे लेना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जरूर घूमकर आइए। सही प्लानिंग और सीमित खर्च में भी यादगार यात्रा संभव है।